खाद्यान्न सामग्री का वितरण फोटो लेकर अथवा ओ.टी.पी. के जरिए किया जाएगाजिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 16 March 2020

खाद्यान्न सामग्री का वितरण फोटो लेकर अथवा ओ.टी.पी. के जरिए किया जाएगाजिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में


खाद्यान्न सामग्री का वितरण फोटो लेकर अथवा ओ.टी.पी. के जरिए किया जाएगा
जिले के सभी उचित मूल्य दुकानों में

धमतरी, 16 मार्च 2020/ राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए समुचित सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं। जिला खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न/राशन सामग्री के वितरण में आधार प्रमाणीकरण को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। अर्थात उक्त अवधि तक खाद्यान्न/राशन सामग्री वितरण के दौरान उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा हितग्राहियों का बायोमेट्रिक्स प्रमाणीकरण नहीं किया जाएगा। खाद्य अधिकारी ने जिले के सभी उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं से आगामी 31 मार्च तक हितग्राहियों का फोटो लेकर अथवा ओ.टी.पी. (वन टाईम पासवर्ड) के जरिए खाद्यान्न सामग्री का वितरण करने के निर्देश दिए हैं।

Post Top Ad