बिहान की महिलाओं का पेपर कवर एवं फाईल मेकिंग का दस दिवसीय प्रशिक्षण 14 से 23 मार्च तक
मल्टी यूटिलिटी सेंटर ग्राम छाती में
बड़ौदा आरसेटी धमतरी में 13 मार्च तक मंगाए गए इच्छुकों से आवेदन
धमतरी, 09 मार्च 2020/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश अनुसार बिहान की महिलाओं का पेपर कवर इनवेलअप एवं फाइल मेकिंग का प्रशिक्षण बड़ौदा आरसेटी धमतरी द्वारा दिया जाएगा। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी से मिली जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक के उपयोग का बहिष्कार और कागज से बने थैले एवं बैग के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। मल्टी यूटिलिटी सेंटर ग्राम छाती में आगामी 14 से 23 मार्च तक दस दिवसीय इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर बिहान की महिलाएं स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगी। स्व सहायता समूह की 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग की ऐसी ग्रामीण महिलाएं जो, जो बीपीएल परिवार से संबंध रखती हैं, वे इस प्रशिक्षण के लिए आगामी 13 मार्च तक कम्पोजिट भवन के पास स्थित बड़ौदा आरसेटी धमतरी आवेदन कर सकती हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रोडक्ट एक जरूरत प्लास्टिक को हटाने में कैसे मदद करता है और पेपर का पहचान करना, उत्पादों का चुनाव पेपर की गुणवत्ता एवं पेपर की उपलब्धता, ब्राउन पेपर से पेपर कवर बनाना न्यूज पेपर से पेपर कवर बनाना सिद्धांत एवं कार्यशाला, पेपर बैग इन वेल एवं फाइल बनाने का तरीका, फाइल्स और पुष्टि बनाने का तरीका, फैंसी पेपर बैग बनाने का तरीका, पेपर आर्ट वर्क पेपर चार्ट स्कूल में देने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा (विभिन्न खेलों के माध्यम से आपस में मिलना जुलना, किसी पर ना निर्भर होने की कला, संतुलित रिस्क लेना), मूल्य एवं मूल्य निर्धारण करना ,बाजार प्रबंधन बैंकिंग बचत एवं लोन, सरकार की सभी स्कीम, व्यवसाय के लिए परियोजना रिपोर्ट बनाना ,सफल उद्यमी के साथ इंटरेक्शन ,बोलने के लिए अच्छी स्किल देना, मार्केट सर्वे, उद्यमशीलता के गुण, मोटिवेशन का सफल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।