जिले में रिक्त सरपंच के एक और पंच के चार पदों पर होगा उप निर्वाचनमतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम जारीपंचायत उप निर्वाचन 2020 - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 9 March 2020

जिले में रिक्त सरपंच के एक और पंच के चार पदों पर होगा उप निर्वाचनमतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम जारीपंचायत उप निर्वाचन 2020


जिले में रिक्त सरपंच के एक और पंच के चार पदों पर होगा उप निर्वाचन
मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम जारी
पंचायत उप निर्वाचन 2020

धमतरी, 09 मार्च 2020/ त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के दौरान नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं होने अथवा अन्य कारणों से रिक्त पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 16 मार्च को रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी तथा 18 मार्च को प्रारंभिक प्रारूप, निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की एक जनवरी 2020 की स्थिति में तैयार विधानसभावार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करने और जनपद पंचायतवार भागों में बांटने की तिथि 21 मार्च एवं जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराने की तिथि 24 मार्च तय की गई है।
इसी तरह प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में शामिल वार्डों का मौके पर मिलान, सत्यापन करने, आधार पत्रक तैयार करने और सूची में आवश्यक संशोधन करने की तिथि 27 मार्च एवं प्रारंभिक निर्वाचक नामावली की आधार पत्रक अनुसार पी.डी.एफ. आॅनलाईन साॅफ्टवेयर के जरिए तैयार करने एवं मुद्रण और जांच करने 31 मार्च की तिथि तय की गई है। इसी तरह 03 अप्रैल को चेकलिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार, ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराने, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनों प्रति हस्ताक्षर करने और पीडीएफ सहित दोनों प्रति (निर्वाचक नामावली) जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराए जाने का कार्य किया जाएगा। जिला कार्यालय द्वारा जनपद पंचायतवार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण के लिए सौंपने की तिथि 04 अप्रैल और जनपद पंचायतवार मुद्रित निर्वाचक नामावली प्राप्त करने तथा उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने की तिथि 07 अप्रैल तय की गई है।
निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में सूचना भेजने, निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूवात 09 अप्रैल से की जाएगी। दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल की दोपहर 03 बजे तक तय की गई है तथा 25 अप्रैल को प्राप्त दावा/आपत्तियों के निपटारा किया जाएगा। दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने एवं अपील अधिकारी द्वारा निराकरण की अंतिम तिथि 01 मई, ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पीडीएफ तय करने की तिथि 06 मई तय की गई है। अनुपूरक सूचियों को पीडीएफ मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को 11 मई को सौंपा जाएगा तथा अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूची के साथ 13 मई को जोड़ा जाएगा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 18 मई को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Post Top Ad