रोजगार दिवस में श्रमिकों को दिये उनके अधिकारों की जानकारी
प्रत्येक माह के 7 तारीख को मनाये जायेंगे रोजगार दिवस
--00--
छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत कार्यस्थल में मजदूरों द्वारा सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक की उपस्थिति में रोजगार दिवस मनाया गया। रोजगार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है मजदूरों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना, वर्तमान में दी जा रही मजदूरी दर की जानकारी देना, परिवार रोजगार कार्ड के द्वारा रोजगार व उपस्थिति पत्रक अद्यतन करने व जाबकार्ड के संबंध में श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी रोजगार दिवस के माध्यम से दिया गया। साथ ही मजदूरों से यह भी चर्चा किया गया कि किसी की मजदूरी भुगतान लंबित तो नहीं है। कार्यस्थल में श्रमिकों को निजी एवं सामुदायिक भूमि पर लिये जाने वाले कार्य का भी जानकारी दिया गया।
धमतरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागांव, सोरम, बोरिदखुर्द, मथुराडीह में योजना के माध्यम से नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी की जानकारी मजदूरों को दी गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत अधिकांश महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई है। इन महिलाओं को गौठान में उत्पाद वर्मी कम्पोस्ट खाद की बिक्री स्थानीय स्तर पर किये जाने की जानकारी दी गई। साथ ही जैविक कृषि की ओर विशेष ध्यान आकर्षित कराया गया। तत्संबंध में पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंच, पंच ने रोजगार दिवस में उत्साह पूर्वक मनाने पर बल दिया गया। रोजगार दिवस ग्रामीणों से काम की मांग प्राप्त करने एवं योजना को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का एक सशक्त माध्यम है। रोजगार सहायक को जिला कार्यालय के निर्देशानुसार योजनांतर्गत छूटे परिवारों का पंजीयन एवं पंजीकृत परिवारों द्वारा काम की मांग करने तथा अन्य विषयों से संबंधित व क्रियान्वयन करने की जानकारी दिया गया।
कार्यस्थल में सभी मनरेगा मजदूरों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन राष्ट्रीय पेंशन योजना जो एल.आई.सी. द्वारा च्वाईस सर्विस सेंटर व लोक सेवा पंचायत के माध्यम से किया जाना है। इस योजना का उद्देश्य है 18 वर्ष से 40 वर्ष के असंगठित छोटे कामगर, खेतीहर मजदूर का योजना के अंतर्गत राशि डिपाजिट किये जायेंगे व उतनी राशि केन्द्र सरकार द्वारा उस पालिसी में डिपाजिट किये जायेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी ने बताया कि-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी पंजीकृत परिवार को 100 दिवस का रोजगार प्रदाय करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी पंचायतोें में मजदूरों को पर्याप्त रोजगार प्रदाय करने के लिए जून माह तक कार्य स्वीकृत करा लेने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड, नगरी को दिये गये हैं।
Post Top Ad
Popular Posts
-
धमतरी मगरलोड / थाना मगरलोड मार्ग क्रमांक 95/2025 मृतक का नाम तुलाराम निषाद पिता स्वा लखन निषाद उम्र 55 साल निवासी ग्राम डूमरपाली थाना मगर...
-
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न माचार धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार मुख्यमंत्री श्री साय ने 244 करोड़ ...
-
"तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम द्वारा प्रथम आईएएस श्री संजय डहरिया का सम्मान समारोह 9 अप्रैल को" गरियाबंद राजिम...
Monday, 9 March 2020
रोजगार दिवस में श्रमिकों को दिये उनके अधिकारों की जानकारीप्रत्येक मा
Tags
# रोजगार दिवस छत्तीसगढ़
About Kailash Tande
छत्तीसगढ़ का रत्न समाचार पत्र प्रधान संपादक Name:- Mr.kailash tande
रोजगार दिवस छत्तीसगढ़
Labels:
रोजगार दिवस छत्तीसगढ़