कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 17 March 2020

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण


कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

धमतरी, 17 मार्च 2020/ विश्वव्यापी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में निर्मित चार बिस्तर आइसोलेशन वार्ड का भ्रमण कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि आईसोलेशन वार्ड को आवश्यक जीवनरक्षक दवाईयों के साथ अन्य आवश्यक उपकरण जैसे वेंटीलेटर, आॅक्सिजन काॅन्सनट्रेटर, आॅक्सिजन सिलेण्डर, सक्शन मशीन से युक्त किए गया है। साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सा विशेषज्ञ एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के फैलने से बचाव के लिए वर्तमान में जिला चिकित्सालय में 120 नग एन-95 मास्क, थ्री लेयर माॅस्क 230 नग एवं संभावित संक्रमित मरीजों की जांच के लिए 40 नग व्ही.टी.पी.किट तथा 70 नग पीपीई किट उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना के वायरस का आकार अन्य वायरस की अपेक्षा अधिक होने के कारण सामान्य मास्क का उपयोग बचाव के लिए किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एन-95 मास्क का उपयोग संक्रमित व्यक्ति अथवा संदिग्ध व्यक्ति द्वारा एवं थ्री लेयर माॅस्क संपर्क में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाना होता है। बताया गया है कि संक्रमण से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले इलाके से जहां तक हो सके दूर रहना चाहिए और साबुन का उपयोग हाथ धोने के लिए किया जा सकता है।

Post Top Ad