धरना-प्रदर्शन, रैली, सभाएं एवं जुलूस पर 05 अप्रैल तक प्रतिबंध
नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी ने दिए निर्देश
धमतरी, 17 मार्च 2020/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल ने नोवेल कोरोना वायरस की संभावना के मद्देनजर जिले में धरना, प्रदर्शन, रैली, सभाएं, जुलूस तथा आॅडिटोरियम इत्यादि पर आगामी 05 अप्रैल तक प्रतिबंधित किया है। उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को निर्देशित किया है कि वे आवेदन प्राप्त होने पर जिला दण्डाधिकारी को जरूर अवगत कराएं। साफ तौर पर कहा गया है कि जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराए बगैर धरना, प्रदर्शन, रैली, संभाएं, जुलूस तथा आॅडिटोरियम इत्यादि की अनुमति नहीं दी जाए।