‘‘ गौठान में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद् का स्थानीय स्तर पर बिक्री के निर्देश ’’
‘‘ शासन के मंशानुरूप नदी किनारे क्षेत्र में पौधरोपण एवं चारागाह विकसित करने नि
‘‘ गौठान में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद् का स्थानीय स्तर पर बिक्री के निर्देश ’’
‘‘ शासन के मंशानुरूप नदी किनारे क्षेत्र में पौधरोपण एवं चारागाह विकसित करने निर्देश ’’
जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत मेघा, अरौद, परसवानी में योजनांतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी ने किया। ग्राम पंचायत मेघा हाट बाजार वाले स्थान पहुचकर सीईओ जिला पंचायत ने समतलीकरण करने के आवश्यक निर्देश जनपद पंचायत मगरलोड सीईओ को दिये। तत्पश्चात् गौठान स्थल का भी मुआयना किया गया साथ ही प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराने कहा गया। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये गये हैं, को हटाकर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु तत्काल आहता निर्माण के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने कहा कि, शासन के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। शासन के मंशानुरूप 05 कि.मी. दूरी के अंतर्गत आने वाले नदी किनारे क्षेत्र पौधरोपण एवं चारागाह विकसित करने के निर्देश दिये, इससे नदी तट कटाव से राहत मिलेगी। पशुओं की चारा व्यवस्था के लिए चारागाह का निर्माण किया गया है, उन स्थलों का पटवारी द्वारा सीमांकन कार्य कराया जाकर 14वें वित्त से पेयजल व्यवस्था हेतु बोर खनन व सुरक्षा व्यवस्था हेतु तार फेंसिंग के कार्य करने के निर्देश दिये।
ग्राम पंचायत मेघा के आश्रित ग्राम सेन्हाभांठा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने पशुओं के आश्रय स्थल गौठान का निरीक्षण किया गया। जिसके लिए तत्काल प्राक्कलन तैयार कर जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिये गये। स्त्री स्वाभिमान स्व सहायता समूह के द्वारा निर्मित किये जा रहे सेनेटरी पैड का भी निरीक्षण किया गया।
इसी तरह ग्राम पंचायत अरौद में भी गौठान का निरीक्षण किया गया। महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से गौठान में वर्मी खाद की उत्पाद की जा रही है। जिसे स्थानीय स्तर पर बिक्री किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने जोर दिया। गौठान में निर्मित वर्मी टैंक पर चींटी रोधक (।दज च्तवव िथ्तमदबीद्ध का निर्माण करने के भी निर्देश दिये गये। गौठान में स्वच्छता हेतु शौचालय का निर्माण किया गया है,जिसकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के संबंधित अधिकारी को कहा। चारागाह में पशुओं के चारा व्यवस्था के लिए मक्का लगाने के भी निर्देश दिये। निर्मित गौठान में कोटना की सफाई तथा देख-रेख हेतु पंचायत व गौठान समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया तथा ग्राम पंचायत परसवानी में कचरे के निपटान हेतु बिहान समूह की महिलाओं से भी विस्तृत चर्चा की गई।
जिला पंचायत धमतरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के भ्रमण के दौरान मगरलोड जनपद पंचायत के सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।र्देश ’’

जिला पंचायत धमतरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के भ्रमण के दौरान मगरलोड जनपद पंचायत के सीईओ एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।