वित्तीय साक्षरता शिविर में दी गई जन-धन दर्शक एप संबंधी जानकारी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 5 March 2020

वित्तीय साक्षरता शिविर में दी गई जन-धन दर्शक एप संबंधी जानकारी

धमतरी, 05 मार्च 2020/ जिले के शासकीय महाविद्यालय धमतरी सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भटगांव और भोपालराव पवार शासकीय पाॅलिटेक्निक रूद्री में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। लीड बैंक अधिकारी श्री अमित रंजन ने शिविर में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के तहत बैंक खाते खोलने एवं बैंक से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जन-धन दर्शक एप्लीकेशन का लाईव डेमो दिखाया, जिसके तहत एन्ड्राॅयड मोबाइल में एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाली जानकारी से विद्यार्थी अवगत हो सके। उन्होंने बताया कि इस एप को मोबाईल में स्टाॅल करने के लिए पहले प्ले स्टोर से जन धन दर्शक एप डाउनलोड करना होगा। गौरतलब है कि जन धन दर्शक एप स्टाॅल करने के बाद इस एप को खोलने पर ए.टी.एम., बैंक एवं शाखा, बैंक मित्र, सीएससी सेंटर, पोस्ट आॅफिस के लोकेशन का पता लग सकता है। साथ ही आसपास के नजदीकी बैंक शाखा, एटीएम, सीएससी सेंटर, पोस्ट आॅफिस का लोकेशन, शाखा का आईएफएससी कोड, बैंक का पता, बीएसआर कोड, जिला एवं राज्य की जानकारी मिलती है

Post Top Ad