शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोपालपुरी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर
धमतरी, 11 मार्च 2020/ राज्य शासन द्वारा धमतरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरी का नामांतरण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री हजारी लाल जैन के नाम पर रखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त विद्यालय का नाम अब स्वर्गीय श्री हजारी लाल जैन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरी के नाम से जाना जाएगा
