मध्याह्न भोजन के लिए 1768 क्विंटल खाद्यान्न आबंटितजिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 11 March 2020

मध्याह्न भोजन के लिए 1768 क्विंटल खाद्यान्न आबंटितजिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए


मध्याह्न भोजन के लिए 1768 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित
जिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए

धमतरी, 11 मार्च 2020/ मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1336 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में अप्रैल के लिए 1768 क्विंटल 35 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 884 प्राथमिक स्कूलों के लिए 890 क्विंटल 05 किलोग्राम और 452 माध्यमिक स्कूलों के लिए 878 क्विंटल 30 किलोग्राम चावल का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 343 स्कूलों के लिए 465 क्विंटल 05 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इनमें 205 प्राथमिक स्कूलों के लिए 225 क्विंटल 75 किलोग्राम और 138 माध्यमिक स्कूलों के लिए 239 क्विंटल 30 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 302 स्कूलों के लिए 515 क्विंटल 60 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। यहां के 184 प्राथमिक स्कूलों में 250 क्विंटल और 118 माध्यमिक स्कूलों में 265 क्विंटल 60 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 224 स्कूलों में 318 क्विंटल 10 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया। यहां के 153 प्राथमिक स्कूलों के लिए 161 क्विंटल 30 किलोग्राम और 71 माध्यमिक स्कूलों के लिए 156 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। नगरी विकासखण्ड के 467 स्कूलों में 469 क्विंटल 60 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। यहां के 342 प्राथमिक स्कूलों में 253 क्विंटल और 125 माध्यमिक स्कूलों के लिए 216 क्विंटल 60 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है।

Post Top Ad