छठ से पहले रुद्रेश्वर घाट का निरीक्षण करने पहुंचीं रंजना साहू, तैयारियों का लिया जायजा* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 14 November 2026

छठ से पहले रुद्रेश्वर घाट का निरीक्षण करने पहुंचीं रंजना साहू, तैयारियों का लिया जायजा*

 रंजना साहू ने रुद्रेश्वर घाट में छठ की तैयारियों का किया निरीक्षण, बोलीं - व्रतियों को नहीं होगी कोई परेशानी*


छठ से पहले रुद्रेश्वर घाट का निरीक्षण करने पहुंचीं रंजना साहू, तैयारियों का लिया जायजा*



धमतरी -: धमतरी। कल होने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रुद्रेश्वर घाट में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छठ पर्व के पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने आज रुद्रेश्वर घाट पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान रंजना साहू ने घाट पर साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आयोजकों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाट पर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा रखने पर भी उन्होंने जोर दिया।

इस दौरान रंजना साहू ने कहा कि छठ महापर्व आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे। इसलिए सभी तैयारियां समय पर पूरी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रुद्रेश्वर घाट धमतरी की आस्था का केंद्र है, इसलिए यहां की व्यवस्था सबसे बेहतर होनी चाहिए।

अपने विधायक कार्यकाल में रंजना साहू ने रुद्रेश्वर घाट के लिए शासन से 50 लाख रुपये स्वीकृत कराए थे। इसी राशि से घाट पर विकास कार्य कराए गए, जिससे आज घाट का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। घाट पर पक्का निर्माण, सीढ़ियां, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधा जैसे काम हुए हैं, जिसका लाभ आज हजारों श्रद्धालुओं को मिल रहा है।*

आगे श्रीमती साहू ने कहा कि उनके लिए रुद्रेश्वर घाट का विकास केवल एक काम नहीं, बल्कि आस्था के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि आगे भी घाट को और अधिक सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता विजय साहू,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता यादव, तक पूजा कि तैयारी कर रहे शोभा राम व अन्य साथीगण, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Top Ad