धमतरी में 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 14 November 2026

धमतरी में 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू

 धमतरी में 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू



आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम है कराटे, रंजना साहू ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
ध मतरी- धमतरी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में शामिल प्रदेशभर से आए कराटे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, साहस और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास भी करता है। विशेष रूप से कराटे जैसे आत्मरक्षा आधारित खेल से युवाओं में आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है, वहीं आज के समय में बालिकाओं एवं युवतियों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, कराटे उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के युवा विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, अनुभव प्राप्त करने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता का आकलन करने तथा भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होती हैं।

श्रीमती साहू ने आयोजन से जुड़े आयोजकों, प्रशिक्षकों एवं खेल के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा प्रदर्शित करने का संदेश दिया। धमतरी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस आयोजन से धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने के साथ ही युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन के अंत में श्रीमती रंजना साहू ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने परिश्रम, अनुशासन और संकल्प के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएं।

Post Top Ad