कौंदकेरा में CRPF की 211वीं बटालियन ने लगाया 90 पौधे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ स्वच्छता ही सेवा का संदेश, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 2 October 2026

कौंदकेरा में CRPF की 211वीं बटालियन ने लगाया 90 पौधे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ स्वच्छता ही सेवा का संदेश, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

 कौंदकेरा में CRPF की 211वीं बटालियन ने लगाया 90 पौधे

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ स्वच्छता ही सेवा का संदेश, ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता का संकल्प








कौंदकेरा, फिंगेश्वर। भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के अंतर्गत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 211वीं बटालियन द्वारा 2 अक्टूबर को ग्राम कौंदकेरा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित मिलऊंदास कोसरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 90 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. विनोद कुमार टंडन, द्वितीय कमान अधिकारी एवं कमाण्डेंट इनचार्ज, 211वीं बटालियन ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम कौंदकेरा में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता शपथ लेकर की गई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 211वीं बटालियन के 40 से अधिक जवानों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों सहित 100 से अधिक लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कौंदकेरा की सरपंच राधिका मनोज यादव, जनपद सदस्य चंद्रिका कुर्रे, रोजगार सहायक चमेली साहू, पंचायत सचिव, राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी, ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष सनत कुमार चेलक, थनेश्वर बंजारे, नरेंद्र रात्रे, किरण टंडन, कामता परमार, सुमित बघेल, पूर्व सरपंच तुलस साहू, गिरधारी साहू, मोहन कंवर, वेद प्रकाश साहू, तुलस रात्रे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उप कमाण्डेंट इकबाल अहमद एवं उप कमाण्डेंट गुलशन शर्मा सहित 211वीं बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

17 सितंबर से चल रहा था अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2026 से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिसका समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता, पौधारोपण और जनभागीदारी के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. विनोद कुमार टंडन ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. विनोद कुमार टंडन ने कहा कि स्वच्छता केवल सार्वजनिक स्थानों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं पौधारोपण को केवल सरकारी अभियान न मानकर प्रत्येक नागरिक को इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। अपने आसपास गंदगी न फैलाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें और प्रतिदिन मिलकर स्वच्छता में सहभाग करें।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक कर्मियों तथा CRPF के जवानों एवं अधिकारियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन में अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम ने ग्रामीणों में स्वच्छता, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।

Post Top Ad