छैलडोंगरी प्रथम देव दशहरा में शामिल हुए पूज्यपाद गुरुदेव डॉ. आनंद मतवाले - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 6 October 2026

छैलडोंगरी प्रथम देव दशहरा में शामिल हुए पूज्यपाद गुरुदेव डॉ. आनंद मतवाले

 छैलडोंगरी प्रथम देव दशहरा में शामिल हुए पूज्यपाद गुरुदेव डॉ. आनंद मतवाले



गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में आयोजित पारंपरिक छैलडोंगरी देव दशहरा के अवसर पर आज शांति धाम साधक कल्याण समिति एवं गुरुसत्ता आध्यात्मिक केंद्र, तरीघाट के संचालक पूज्यपाद गुरुदेव डॉ. आनंद मतवाले आयोजन में शामिल हुए।


इस अवसर पर गुरुदेव ने देवी-देवताओं की श्रद्धापूर्वक आध्यात्मिक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। छैलडोंगरी देव दशहरा मैनपुर अंचल की समृद्ध लोकपरंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है।


गुरुदेव डॉ. आनंद मतवाले के आयोजन में पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं वंदन किया गया। पारंपरिक धार्मिक वातावरण में समिति के सदस्यों ने गुरुदेव का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। देव दशहरा के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।

Post Top Ad