अटल पेंशन योजना का कवरेज बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान का आह्वान - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 27 September 2026

अटल पेंशन योजना का कवरेज बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान का आह्वान

 अटल पेंशन योजना का कवरेज बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान का आह्वान


उत्कृष्ट बैंक और अग्रणी जिला प्रबंधक सम्मानित*

रायपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों और बेहतर कार्य करने वाले अग्रणी जिला प्रबंधकों (एलडीएम) को सम्मानित किया गया। साथ ही, अटल पेंशन योजना (एपीवाई) का कवरेज बढ़ाने के लिए जिलेवार जागरूकता अभियान चलाने, अधिकाधिक पात्र नागरिकों का नामांकन कराने और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में बैंक शाखाओं तथा ग्राहक सेवा केंद्रों (सीएसपी) की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।यह निर्णय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एपीवाई आउटरीच कार्यक्रम में लिया गया। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), छत्तीसगढ़ के संयुक्त आयोजन में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता और नामांकन बढ़ाने पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में पीएफआरडीए के मुख्य महाप्रबंधक प्रवेश कुमार, एसएलबीसी छत्तीसगढ़ के संयोजक एवं उप महाप्रबंधक दीपक कुमार अभिषेक, सदस्य बैंकों के राज्य स्तरीय प्रमुख, एलडीएम और सीएसपी प्रतिनिधि शामिल हुए।अधिकारियों ने योजना की पात्रता, अंशदान और पेंशन लाभों की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैंक अधिकारियों और एलडीएम से जिलेवार अभियान चलाकर अधिकाधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने का आह्वान किया गया। अन्य बैंकों और जिलों को भी योजना के विस्तार के लिए नवाचारी उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।सीएसपी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि वे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में संभावित लाभार्थियों को सही जानकारी देने और नामांकन में सहायता करने में अहम योगदान दे सकते हैं। प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ में योजना का कवरेज बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया

Post Top Ad