पिछड़ा वर्ग की जातिगत जनगणना को लेकर ओबीसी कांग्रेस ने उठाई पांच प्रमुख मांगें
धमतरी:- आगामी जनगणना में पिछड़ा वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का स्पष्ट एवं वैज्ञानिक आंकड़ा सामने लाने की मांग को लेकर ओबीसी कांग्रेस ने पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। ओबीसी कांग्रेस धमतरी शहर के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के वास्तविक आंकड़े सामने आने से सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व और कल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा ने पांच प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि आगामी जनगणना में पिछड़ा वर्ग के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। इसके साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का वैज्ञानिक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आंकड़ा संकलित किया जाए।
उन्होंने मांग की कि जातिगत जनगणना से प्राप्त समस्त आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाए तथा इन आंकड़ों के आधार पर सामाजिक न्याय, प्रतिनिधित्व एवं कल्याणकारी योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जाए। साथ ही पिछड़ा वर्ग समुदाय के संवैधानिक अधिकारों एवं हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष लोकेश्वर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष भखारा होमेंद्र साहू, जिला महामंत्री राजू साहू, ढीहू राम साहू, राजेंद्र साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद रामचंद्र साहू, राजा बंजारे, लेख राम यादव, मनोज साहू, ब्लॉक कांग्रेस भखारा के प्रभारी महामंत्री, साहू समाज के महामंत्री एवन साहू, युवा कांग्रेस महामंत्री कमलेश निषाद, जनक साहू, चोवाराम साहू, लोकेश निषाद, मोहन प्रधान, गजेंद्र साहू, पूर्व जनपद सदस्य मित्रभान सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य कलार समाज धमतरी दुकालू राम सिंह, दूज राम पांडे, चक्रधारी समाज प्रमुख भखारा सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

