वंदेमातरम का अपमान कर कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता पर प्रहार किया है - रंजना साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 18 August 2026

वंदेमातरम का अपमान कर कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता पर प्रहार किया है - रंजना साहू

 वंदेमातरम का अपमान कर कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता पर प्रहार किया है - रंजना साहू




धमतरी -: भारत माता के वंदना गीत "वंदे मातरम" के अपमान को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।

श्रीमती साहू ने कहा कि "वंदे मातरम" सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत और हर भारतीय की शान है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इसका अपमान करना देश की आत्मा का अपमान है। ऐसे कृत्य से न केवल देशभक्त जनता आहत हुई है, बल्कि देश की एकता और अखंडता पर भी सवाल उठते हैं।

उन्होंने कहा कि जो पार्टी स्वयं को देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने की तथाकथित बात करती रहती है, आज उसी पार्टी के नेता राष्ट्र के सम्मान का अपमान कर रहे हैं। यह कांग्रेस की दोहरी नीति और वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है।

श्रीमती साहू ने कांग्रेस नेतृत्व को देश की जनता से सार्वजनिक माफी माँगनी चाहिए।

Post Top Ad