शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन, चित्ररेखा यादव बनीं अध्यक्ष" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 20 July 2026

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन, चित्ररेखा यादव बनीं अध्यक्ष"

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन, चित्ररेखा यादव बनीं अध्यक्ष

भेंडरी लोहरसी छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के प्रावधानों के अनुरूप शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी में आगामी दो वर्षों के कार्यकाल हेतु 16 सदस्यी विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का विधिवत गठन किया गया।

समिति का गठन छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक 5538/GENS-11/2026, समग्र शिक्षा, दिनांक 12 जून 2026 के निर्देशों के पालन में संपन्न हुआ। समिति के गठन की प्रक्रिया पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से पूरी की गई, जिसमें पालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही।

गठित समिति में चित्ररेखा यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा डुमेंश्वरी साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। शिक्षाविद् श्यामगिरि गोस्वामी को शिक्षा विशेषज्ञ सदस्य के रूप में तथा स्थानीय प्राधिकरण के प्रतिनिधि के रूप में उपसरपंच ऐलु राम साहू को शामिल किया गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति का मुख्य उद्देश्य में विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी तथा विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। समिति शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप विद्यालय विकास योजना तैयार करने, उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सतत सुधार के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने, प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने तथा पालकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवगठित अध्यक्ष चित्ररेखा यादव ने सभी सदस्यों के सहयोग से विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी ने नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति के नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन, नवाचार एवं सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।आज के शाला प्रबंधन समिति बैठक में निम्न सदस्यों का चयन किया गया,प्रीतम लाल साहू,सुरेश कुमार साहू,वीरेंद्र कुमार साहू , गुणीक राम साहू, लक्ष्मी यादव, उर्मिला साहू ,यशोदा साहू ,दुर्गेश्वरी यादव,गीता साहू ,गोदावरी ध्रुव, सदस्य सचिव प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षक लालजी सिंहा का चयन किया गया। पालक तारा साहू , टेकेश्वरी साहू, शांति यादव, रेखा बाई यादव, सहित सभी चयनित सदस्य आज आयोजित बैठक में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लालजी सिंहा द्वारा एवं आभार व्यक्त टीकूराम ध्रुव द्वारा किया ।

Post Top Ad