साहू समाज के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक रंजना साहू से की सौजन्य भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 3 July 2026

साहू समाज के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक रंजना साहू से की सौजन्य भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

 साहू समाज के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक रंजना साहू से की सौजन्य भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा




धमतरी- ग्राम देमार के साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू से सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान ग्राम देमार में समाजिक भवन सहित समाजहित, संगठन की गतिविधियों, क्षेत्र के विकास तथा समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सहभागिता से ही सामाजिक एवं क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने समाजहित के विभिन्न विषयों व सुझावों को गंभीरता से सुना तथा जनहित एवं समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में सामाजिक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में सुझाव दिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से तहसील साहू समाज अध्यक्ष श्री चिरौंजी साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्री संत राम साहू, परिक्षेत्र संरक्षक मंडल के श्री केशव साहू, रांवा मण्डल उपाध्यक्ष श्री बसंत परदेशी मीनपाल, परिक्षेत्र युवा प्रकोष्ठ सदस्य भूपेन्द्र साहू सहित साहू समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

Post Top Ad