ग्राम देमार में सुनी गई प्रधानमंत्री की 'मन की बात', भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू रहीं मौजूद
धमतरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का संस्करण देशभर के साथ ग्राम देमार में भी उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के पश्चात श्रीमती साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हर संदेश देश को नई ऊर्जा और दिशा देता है, 'मन की बात' ने आम नागरिकों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच दिया है, स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया, जिसमें मोदी जी ने त्योहारों के सीजन में केवल भारत में बने सामान खरीदने की अपील की। पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे नागरिकों की सराहना की भी कि गई। मोदी जी की मन की बात के इस संस्करण में पश्चिम बंगाल के बिनॉय दास द्वारा हज़ारों पेड़ लगाने और मध्य प्रदेश के जगदीश प्रसाद अहिरवार द्वारा 125 औषधीय पौधों को रिकॉर्ड करने के प्रयासों का उल्लेख किया। आगामी डिजिटल जनगणना 2027 में सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। इसे 'साझा जिम्मेदारी' बताते हुए सेल्फ-इन्यूमरेशन की सुविधा की जानकारी दी। युवाओं के स्टार्टअप, इनोवेशन और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। देश की सांस्कृतिक विरासत और लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादायी संवाद सदैव राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए नई प्रेरणा प्रदान करता है। आज के संबोधन में भी आत्मनिर्भरता, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण के अनेक प्रेरक संदेश प्राप्त हुए। हम सभी का दायित्व है कि इन प्रेरणादायी विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान दें। आगे श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों को जमीन पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी है, ग्राम देमार के कार्यकर्ता स्वच्छता, स्वदेशी और पर्यावरण के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा रांवा मण्डल अध्यक्ष अमन राव, मण्डल महामंत्री दमयंती केशव साहू, बिमलेश मीनपाल (सरपंच), बसंत परदेशी मीनपाल, राजू मीनपाल, संजय साहू, भूपेन्द्र साहू, मणीकांत जोशी, दिनेश साहू, लिकेश्वर साहू, पंकज कुम्भकार, गणेश साहू, शीतल मीनपाल, अनिरुद्ध कुम्भकार, संतोषी मीनपाल, दिलीप विश्वकर्मा, कांति साहू, थानेश्वरी साहू, कला साहू, शीतकुमार साहू, सुकुमार कान्हा साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।



