गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न, कांकेर में आयोजित कार्यशाला में लता उसेंडी व रंजना डीपेन्द्र साहू ने अभियान की रूपरेखा बताई समरसता संकल्प अभियान बने जनआंदोलन, वहीं हर घर तिरंगा से सशक्त होगी राष्ट्रभक्ति: रंजना साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 28 July 2026

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न, कांकेर में आयोजित कार्यशाला में लता उसेंडी व रंजना डीपेन्द्र साहू ने अभियान की रूपरेखा बताई समरसता संकल्प अभियान बने जनआंदोलन, वहीं हर घर तिरंगा से सशक्त होगी राष्ट्रभक्ति: रंजना साहू

 गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न, कांकेर में आयोजित कार्यशाला में लता उसेंडी व रंजना डीपेन्द्र साहू ने अभियान की रूपरेखा बताई


समरसता संकल्प अभियान बने जनआंदोलन, वहीं हर घर तिरंगा से सशक्त होगी राष्ट्रभक्ति: रंजना साहू







भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कांकेर में गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांकेर जिला प्रभारी श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य रूप से शामिल हुईं। साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यशाला में आगामी अभियानों की रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का अनुपम संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को जाति, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाते हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा का समरसता संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और सामाजिक सद्भाव को सशक्त बनाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे गुरु रविदास महाराज के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाकर सामाजिक एकता को और मजबूत करें। सुश्री लता उसेंडी ने हर घर तिरंगा अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना रखते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ, प्रत्येक गांव और प्रत्येक वार्ड तक संगठन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अभियान को जन-जन का उत्सव बनाया जाए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांकेर जिला प्रभारी श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति के भाव को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, गुरु रविदास महाराज के विचार सामाजिक समता, श्रम की गरिमा और मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं, उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रीमती साहू आगे कहा कि समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश देना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। वहीं हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय चेतना का महापर्व है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना संगठन का लक्ष्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरे उत्साह, समर्पण और लगन के साथ गांव-गांव एवं घर-घर संपर्क कर दोनों अभियानों को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करें। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तथा संगठनात्मक दायित्वों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री महेश जैन जी, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी जी सहित कांकेर जिला के सभी जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Top Ad