मुनगासेर (बागबाहरा) में 28 एवं 29 जुलाई को दो दिवसीय शिव संयुजस्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 28 July 2026

मुनगासेर (बागबाहरा) में 28 एवं 29 जुलाई को दो दिवसीय शिव संयुजस्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ

 मुनगासेर (बागबाहरा) में 28 एवं 29 जुलाई को दो दिवसीय शिव संयुजस्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ

बागबाहरा। शिव संयुजस्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को मुनगासेर (बागबाहरा) में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पूज्यपाद डॉ. आनंद मतावले, (गुरुजी) संचालक गुरुसत्ता आध्यात्मिक केंद्र एवं शांति धाम साधक कल्याण वेलफेयर के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।

महोत्सव का शुभारंभ 28 जुलाई को गुरु पूजन के साथ होगा। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरु चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर आध्यात्मिक साधना एवं सत्संग में सहभागी बनेंगे। आयोजन स्थल पर भक्ति, साधना और गुरु महिमा से ओतप्रोत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

29 जुलाई को प्रातः से मंत्र दीक्षा, आध्यात्मिक प्रवचन, समस्या निवारण तथा साधकों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन के विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। डॉ. आनंद मतावले गुरुजी अपने प्रवचनों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा, आत्मिक उन्नति, जीवन मूल्यों एवं आध्यात्मिक साधना के महत्व पर प्रकाश डालेंगे तथा उपस्थित श्रद्धालुओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

आयोजन समिति ने प्रदेशभर के श्रद्धालुओं, साधकों एवं गुरुजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुकृपा एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ लेने का आग्रह किया है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं तैयारियाँ देखी जा रही हैं।

Post Top Ad