*-शिव प्रदोष पर यज्ञानुष्ठान एवं सत्संग समारोह -*
गुरुसत्ता आध्यत्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसाइटी छात्तीसगढ़ के तत्वाधान एवं पूज्य गुरूजी डॉ आनंद मतावले जी के सानिध्य व मार्गदर्शन मे आशाढ़ कृष्ण पक्ष शिव प्रदोष के दिव्य पावन बेला मे *ग्राम सोनपायरी ( जुलुम - टेकरी ) तहसील अभनपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ -* दो दिवसीय यज्ञानुष्ठान व सत्संग समारोह का आयोजन स्थानीय समिति द्वारा किया जा रहा है,
तदनुसार दिनांक 11/07/2026 संध्या 4:00 pm बजे से जल कलश यात्रा ( शोभा यात्रा ) तत पश्चात् गुरु पादुका पूजा के साथ बेदी स्थापना अर्चना और सत्संग समारोह का सुभारम्भ होगा, दूसरे दिवस दिनांक 12/07/2026 प्रातः से सत्संग पूज्य गुरूजी द्वारा साधनात्मक मार्गदर्शन व जीवन उपयोगी विशेष साधना संपन्न कराया जायेगा, दोपहर से यज्ञनुष्ठान के साथ पूर्णाहुति संपन्न कराये जायेंगे,
अतः सभी साधक अपने अपने क्षेत्रो मे व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करते हुए साधको व भद्रजनो को आमंत्रित कर सहभागिता हेतु अपना समय सुनिश्चित कर पुण्य का सहभागी बने,
इस दौरान इच्छुक साधको को मन्त्र व विशेष मन्त्र दीक्षा भी प्रदान किया जायेगा, अतः आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है,विशेष :- गुरुपूर्णिमा महोत्सव दिनांक 28 व 29 जुलाई ग्राम मुनगाशेर ( गांजार ) बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ मे आयोजित है -स्थानीय समिति गुरुसत्ता आध्यत्मिक तंत्र ज्योतिष वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ -*
