"अंतरराष्ट्रीय योग संगम दिवस 2026 पर शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित"
21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग संगम दिवस 2026 के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भेंडरी की सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उपसरपंच श्री ऐलूराम साहू, पालकगण भूषणलाल साहू, चित्ररेखा यादव, तारा साहू एवं यशोदा साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों, पालकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक लालजी सिन्हा एवं प्रदीप कुमार साहू का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर यूथ फॉर यूको क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे तथा योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ।



