प्राथमिक शाला भेंडरी के 2 नवाचारी शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
कोपरा :- देश का एक अनूठा महिलाओ का संगठन सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लता एस मुल्लूर अपने कार्यकारिणी के साथ उपस्थिति रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वाति वर्मा सभापति संचार एवं संपर्क जिला पंचायत रायपुर, डॉक्टर लता एस मुल्लूर संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ सारिका एस गंगा राष्ट्रीय महासचिव कल्पना बुतरेड्डी, अनुसूया देवी पी एस भाग्यमां, सिधोज कविता राजश्री, प्रभावती एल शांताबाई बिरादर अतिथि वक्ता के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉक्टर मनीष वत्स, विष्णु दत्त बघेल एवं
डीएसपी रुचि वर्मा रही। कार्यक्रम का संयोजन लोकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस संगठन की प्रदेश प्रवक्ता शीतल बैस हैं कार्यक्रम में राज्य इकाई का भी गठन कर शपथ ग्रहण समारोह किया गया। इस समारोह में गरियाबंद जिले के विकासखंड फिंगेशर के शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी लोहरसी के 2 शिक्षकों का सम्मान नवाचारी शिक्षक लालजी सिन्हा एवं टीकूराम ध्रुव को सम्मानित किया गया।उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक भव्य मंच है जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी शामिल होने का अवसर मिला और उनकी प्रतिभा को एक उपयुक्त मंच मिला। नवाचारी संगठन द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है। नवाचार के नाम शिकायत से समाधान, जिससे बच्चों के संज्ञात्मक, व्यावहारिक, संस्कारिक, जीवन के मूल्यों का विकास पर उनके द्वारा कार्य किया गया है।कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षकमहेंद्र कुमार पंत द्वारा किया गया। प्राथमिक शाला भेंडरी के दो शिक्षकों को नवाचारी शिक्षक सम्मान मिलने पर ग्राम पंचायत भेंडरी में हर्ष का माहौल है इनके इन उपलब्धि पर सरपंच तुलेश्वरी लीला राम साहू ,उप सरपंच ऐलुराम साहू ,पूर्व सरपंच मोहनलाल साहू,सोमनाथ साहू ,चंदन साहू ,पोषण साहू, नोमेश कुमार साहू ,पूरनलाल साहू, रूपेश्वर साहू शिक्षक गण भागचंद चतुर्वेदी, रेखराम निषाद ,प्रदीप कुमार साहू , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, भूषण लाल साहू ,उपाध्यक्ष उर्मिला साहू ,चित्ररेखा यादव ,लक्ष्मी यादव,गीता साहू ने दोनों शिक्षकों के बेहतरीन कार्य की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं बधाई दी।
