भेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट, गगन साहू 95% के साथ अव्वल " - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 2 May 2026

भेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट, गगन साहू 95% के साथ अव्वल "

 " भेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट,                   गगन साहू 95% के साथ अव्वल "





शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी ने इस वर्ष केंद्रीय कृत पांचवीं बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर शिक्षा क्षेत्र में मिसाल पेश की है। विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे गांव में खुशी की लहर है।

केंद्रीय कृत पांचवीं बोर्ड परीक्षा में गगन साहू ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि युवराज साहू ने 90% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही पांचवीं में दर्ज 28 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर कामयाबी हासिल किया जिसमें 7 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया।कक्षा चौथी के छात्र जयकुमार साहू ने 99 प्रतिशत अंक तीसरी के तन्मय ध्रुव ने 94 प्रतिशत,दूसरी के क्षमा साहू ने 95 पहली के ओमप्रकाश यादव 93प्रतिशत अंक प्राप्त प्रथम स्थान पर रहे ।कक्षा चौथी चंद्रकांत साहू 97 प्रतिशत,तीसरी के हुसमिता साहू 91 प्रतिशत,दूसरी के खुशमिता ध्रुव 88 प्रतिशत एवं पहली के त्रानवी ध्रुव 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। प्रथम,द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मेडल पहना कर सरपंच तुलेश्वरी साहू एवं अतिथियों ने सम्मानित किया।

30 अप्रैल को हुआ परिणाम घोषित

ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी लीला राम साहू ने 30 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया

शिक्षकों की मेहनत लाई रंग

प्रधान पाठक श्री भागचंद चतुर्वेदी ने इस सफलता को विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

विद्यालय के शिक्षक लालजी सिन्हा, शटीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद एवं प्रदीप कुमार साहू का इस उपलब्धि में विशेष योगदान रहा।जनप्रतिनिधि और पालकों की रही सहभागिता

इस अवसर पर उपसरपंच ऐलूराम साहू, पालक सदस्य हेमंत साहू, रूपेश्वर साहू एवं चित्ररेखा यादव ,गीता साहू,उर्मिला साहू ,लक्ष्मी यादव सहित ग्रामवासी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post Top Ad