कांग्रेस को छोड़कर बाक़ी 140 करोड़ देशवासी इस संकट में प्रधानमंत्री के साथ हैं - रंजना साहू जब जब ज़रूरत पड़ी जनता ने हमेशा देश का साथ दिया है और कांग्रेस ने विरोध - रंजना साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 14 May 2026

कांग्रेस को छोड़कर बाक़ी 140 करोड़ देशवासी इस संकट में प्रधानमंत्री के साथ हैं - रंजना साहू जब जब ज़रूरत पड़ी जनता ने हमेशा देश का साथ दिया है और कांग्रेस ने विरोध - रंजना साहू

 कांग्रेस को छोड़कर बाक़ी 140 करोड़ देशवासी इस संकट में प्रधानमंत्री के साथ हैं - रंजना साहू

जब जब ज़रूरत पड़ी जनता ने हमेशा देश का साथ दिया है और कांग्रेस ने विरोध - रंजना साहू



धमतरी - वैश्विक संकट के दरमियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए उनकी सहभागिता माँगी है जिसका कांग्रेस और विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने बयान जारी करते हुए कहा इतिहास गवाह है - जब-जब भारत संकट में आया, प्रधानमंत्री मोदी ढाल बनकर खड़े हुए और 140 करोड़ देशवासी उनके साथ चट्टान बनकर खड़े हो गए। लेकिन कांग्रेस? कांग्रेस हर बार देश के खिलाफ खड़ी मिली। "चाहे पुलवामा के बाद सर्जिकल स्ट्राइक हो, चाहे कोरोना महामारी में  वैक्सीन का सुरक्षा कवच हो, चाहे धारा 370 हटाकर कश्मीर को आतंक से आजाद कराना हो - प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर बार देश को बचाया और जनता ने सिर-आंखों पर बिठाकर उनका साथ दिया।"

"लेकिन कांग्रेस का चरित्र देखिए - सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे, वैक्सीन को BJP की वैक्सीन बताया, धारा 370 पर पाकिस्तान की भाषा बोली। संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय कांग्रेस ने हमेशा देश की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।"

"आज देश पूछ रहा है - कांग्रेस किसके साथ है? जब देश लड़ रहा था, कांग्रेस विरोध कर रही थी। जब जवान शहीद हो रहे थे, कांग्रेस सवाल उठा रही थी। जब जनता ताली-थाली बजा रही थी, कांग्रेस मजाक उड़ा रही थी।"

"याद रखना, देश संकट में मोदी जी को आवाज देता है और गद्दारों को पहचान लेता है। कांग्रेस ने हर बार साबित किया है कि उसका DNA ही देशविरोधी है।"

Post Top Ad