ग्राम पंचायत सेमरा डी में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न, रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 12 May 2026

ग्राम पंचायत सेमरा डी में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न, रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला

 ग्राम पंचायत सेमरा डी में भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न, रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला


धमतरी- ग्राम पंचायत सेमरा (डी) में आदिवासी भवन परिसर में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने की। कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों जैसे आदिवासी समाज भवन में शेड निर्माण, प्रवेश द्वार निर्माण, मुक्तिधाम में शेड निर्माण एवं शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीण विकास के इन कार्यों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। अपने संबोधन में श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि ग्राम पंचायतों का सशक्त होना ही वास्तविक विकास की नींव है, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। सेमरा (डी) में जिन विकास कार्यों का आज भूमिपूजन हुआ है, वे ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ही गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे इन निर्माण कार्यों में सहयोग करें और विकास की इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अध्यक्षता कर रही श्रीमती अंगीरा ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे विकास कार्य ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी को मिल-जुलकर गांव के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सुनीता कमलनारायण ध्रुव ने धन्यवाद आभार व्यक्त किए। इस दौरान जिला महामंत्री राकेश साहू , जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य फ़तेश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू , भगत यादव, अमन राव मंडल अध्यक्ष, कमल नारायण ध्रुव, साकेत साहू, सोहन साहू, पन्नालाल थवाईत, फूल सिंह,  मक्खन मूलचंद, सियाराम यादव, रतीराम, राजेश्वर, उमेश कुमार, चंद्रिका बाई, डोमेश्वरी, लक्ष्मी नेताम, टिकेश्वरी नेताम, वरिष्ठ कार्यकर्ता दयाराम चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर सेमरा, पंचायत के प्रतिनिधिगण, ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन ग्राम पंचायत सेमरा (डी) के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई दिशा मिलेगी।

Post Top Ad