बूथ अध्यक्षों के सशक्त नेतृत्व में पार्टी और भी होगी मजबूत: - डां. रमेश श्यामनगर मंडल के भैंसातरा बूथ अध्यक्षों का हुआ चुनाव - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 10 April 2026

बूथ अध्यक्षों के सशक्त नेतृत्व में पार्टी और भी होगी मजबूत: - डां. रमेश श्यामनगर मंडल के भैंसातरा बूथ अध्यक्षों का हुआ चुनाव

बूथ अध्यक्षों के सशक्त नेतृत्व में पार्टी और भी होगी मजबूत: - डां. रमेश 

श्यामनगर मंडल के भैंसातरा बूथ अध्यक्षों का हुआ चुनाव

लेखक डाकेश्वर ठाकुर राजिम



राजिम(गरियाबंद) /देवेंद्र साहू । सृजन अभियान के अंतर्गत फिंगेश्वर ब्लॉक के श्यामनगर मंडल में बूथ क्रमांक 174,175भैसातारा में आज बैठक आयोजित किया गया था जिसमें जिसमें प्रमुख रूप से श्याम नगर मंडल प्रभारी डॉक्टर रमेश साहू जी, देवेंद्र साहू जी एवं मंडल अध्यक्ष होरीलाल वर्मा जी,सेक्टर अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बुथ अध्यक्ष एवं पंचायत कमेटी नियुक्त किया गया। साथ ही साथ 12-12 सदस्यों की बुथ एवं पंचायत कमेटी का कार्यकारिणी गठन किया गया। सभी नवनियुक्त साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

मंडल प्रभारी डॉक्टर रमेश साहू ने कहा आप सभी के नेतृत्व में बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन और अधिक सशक्त होगा,कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जन-जन की आवाज को मजबूती प्रदान होगी।

मंडल अध्यक्ष होरीलाल वर्मा ने कहा आशा है कि आप सभी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे।

विरेन्द्र साहू ने सभी को सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु ढेरों शुभकामनाएँ दी। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेंद्र साहू प्रभारी देवलाल साहू लफ़ड़ी बूथ अध्यक्ष देवलाल साहू अध्यक्ष बूथ धर्मवीर वर्मा बूथ अध्यक्ष धूमा चंद्रिका साहू माखन वर्मा झब्बू साहू रमेश साहू रतन साहू विनोद यादव वीरेंद्र साहू सेक्टर अध्यक्ष दीनदयाल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष दिवस समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता वीर सिंह ध्रुव सरपंच प्रतिनिधि सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post Top Ad