अतुल सचदेवा,नयी दिल्ली अधिवक्ता विक्रांत राणा सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया - अतुल सचदेवा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 30 April 2026

अतुल सचदेवा,नयी दिल्ली अधिवक्ता विक्रांत राणा सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया - अतुल सचदेवा

               वरिष्ठ पत्रकार अतुल सचदेवा , नई दिल्ली

 अधिवक्ता विक्रांत राणा सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया - 


अतुल सचदेवा, नई  दिल्ली -मुजफ्फरनगर आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता विक्रांत राणा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नई दिल्ली स्थित उच्चतम न्यायालय में उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से वादों की पैरवी के लिए अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। अधिवक्ता विक्रांत सुप्रीम कोर्ट में पिछले 18 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं राणा इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है ओर परिवार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी और महामहिम राज्यपाल का आभार व्यक्त किया गया।विक्रांत राणा, गन्ना विकास परिषद थानाभवन के चेयरमैन जयप्रकाश राणा के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में उत्सव जैसा माहौल बन गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई

Post Top Ad