किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य अभिनंदन किया: दक्ष वैद्य 10000 करोड़ बजट कृषि विकास में क्रांतिकारी बदलाव: साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 27 February 2026

किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य अभिनंदन किया: दक्ष वैद्य 10000 करोड़ बजट कृषि विकास में क्रांतिकारी बदलाव: साहू

 



किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य अभिनंदन किया: दक्ष वैद्य


10000 करोड़ बजट कृषि विकास में क्रांतिकारी बदलाव: साहू


भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के हालिया बजट में किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आवंटन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य अभिनंदन किया।

   इस अवसर पर दक्ष वैद्य साहू ने कहा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट में किसानों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान एक मील का पत्थर साबित होगा। यह न केवल प्रदेश के लाखों किसानों को अपनी फसलों के लिए बेहतर समर्थन मूल्य प्रदान करेगा,बल्कि सिंचाई, बीज वितरण,कृषि यंत्रों की उपलब्धता और बाजार सुविधाओं के विकास में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।

           भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर बजट की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा,यह बजट किसानों के हित में एक क्रांतिकारी कदम है,जो उनके समग्र विकास के लिए नए अवसर खोल देगा। सिंचाई परियोजनाओं,उन्नत कृषि तकनीकों और फसल बीमा योजनाओं पर विशेष जोर देकर सरकार ने किसानों की लंबे समय की मांगों को पूरा किया है।

इस भव्य अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी,पुरुषोत्तम देवांगन,प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत वर्मा,मनीषा चंद्राकर,बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर,प्रदेश मंत्री राजेश साहू,रवीन्द्र सिंह,योगेश्वरानंद योगी, विनय साहू,गोविंद साहू,महेश कौशल, ओमप्रकाश साहू,धीरेन्द्र शर्मा,पुष्पेंद्र तिवारी,अमरीका वर्मा,अर्चना शुक्ला, वंदना सिंह,अरविंद साहू,संदीप संडे, रवीश गुप्ता,तरुण वैद,विलाश सुतार,मिथलेश यादव ने एकमत होकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन किया और उनके नेतृत्व में किसानों के विकास,कल्याण और आत्मनिर्भरता के लिए कटिबद्धता का संकल्प लिया।

Post Top Ad