नगर में हो रहा भेदभाव---मेघनाथ साहू - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 28 January 2026

नगर में हो रहा भेदभाव---मेघनाथ साहू

 नगर में हो रहा भेदभाव---मेघनाथ साहू 




भखारा,,,,, नगर पंचायत भखारा के नवीन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अभी 1 वर्ष पूर्ण भी नहीं हुआ है ,और यहां अभी से सत्ता पक्ष द्वारा नगर के कुछ वार्डों में भेदभाव करने का नजारा देखने को मिल रहा है। नगर के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद मेघनाथ साहू ने नगर अध्यक्ष पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि वार्ड क्रमांक 8,3 एवं 5 में आयुष्मान कार्ड की कटौती की गई है। जिससे जरूरतमंदों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है साथ ही तीर्थ यात्रा में भी भेदभाव किया जा रहा है ,सक्षम एवं धनिक वर्गों को तीर्थ यात्रा कराया जा रहा है, जबकि गरीब एवं बुजुर्गों के लिए सरकार ने यह योजना बनाई है, जिसमें गरीब की तीर्थ यात्रा जाने की कामना पूरी हो सके सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत में जनप्रतिनिधि के बीच अंतर कलाह से जूझ रहे हैं, जिसके चलते नगर का विकास सेल्फी के माध्यम से हो रहा है। अभी कुछ दिनों पहले नगर वासियों ने आवास पट्टा की मांग कर के लिए नगर पंचायत का घेराव किया था। चुनाव के समय जनता से किए गए वादों पर सत्ता पक्ष पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं, जिसका अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है।

Post Top Ad