भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पाद बाजार प्रकल्प के सह संयोजक बने विरेन्द्र साहू* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 10 January 2026

भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पाद बाजार प्रकल्प के सह संयोजक बने विरेन्द्र साहू*

*भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पाद बाजार प्रकल्प के सह संयोजक बने विरेन्द्र साहू*



  मगरलोड  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धमतरी जिले के वरिष्ठ नेता श्री विरेन्द्र साहू को कृषि उत्पाद बाजार प्रकल्प का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि श्री विरेन्द्र साहू ने भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, धमतरी के रूप में लगातार तीन सफल कार्यकाल पूर्ण किए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को संगठन एवं शासन तक मजबूती से पहुंचाने, किसान हितैषी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा संगठन विस्तार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं किसान हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें यह नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से प्रदेश में कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन, किसानों को उचित मूल्य दिलाने तथा कृषि आधारित नवाचारों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

श्री विरेन्द्र साहू ने इस दायित्व के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ किसानों के हित में कार्य करेंगे और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

Post Top Ad