छठ व्रत पर्व पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू ने रुद्रेश्वर महादेव घाट पहुंचकर दी शुभकामनाएं, कहा- तप, श्रद्धा और समर्पण का यह पर्व जीवन में लाए सुख-समृद्धि - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 28 October 2025

छठ व्रत पर्व पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू ने रुद्रेश्वर महादेव घाट पहुंचकर दी शुभकामनाएं, कहा- तप, श्रद्धा और समर्पण का यह पर्व जीवन में लाए सुख-समृद्धि

छठ व्रत पर्व पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू ने रुद्रेश्वर महादेव घाट पहुंचकर दी शुभकामनाएं, कहा- तप, श्रद्धा और समर्पण का यह पर्व जीवन में लाए सुख-समृद्धि




धमतरी- महानदी के पावन तट रूद्रेश्वर महादेव घाट पर छठ व्रत के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने पहुंचकर भगवान सूर्य की उपासना का व्रत रखने वाली माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि छठ व्रत भारतीय संस्कृति का एक अद्भुत और अनोखा पर्व है, जिसमें तप, समर्पण और श्रद्धा की भावना अद्वितीय होती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल आस्था और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि यह प्रकृति, सूर्यदेव और जल तत्व के प्रति हमारी कृतज्ञता का भी प्रतीक है। उन्होंने व्रतधारी माताओं एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन तप, समर्पण और श्रद्धा का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। भगवान सूर्य एवं छठी मइया से यही प्रार्थना करती हूं कि वे सभी भक्तों के जीवन में स्वास्थ्य, आनंद और उन्नति का प्रकाश फैलाएं। श्रीमती साहू ने घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं से भी भेंट की, उन्होंने प्रशासन और स्थानीयों द्वारा किए गए व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि छठ पर्व अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता और सद्भाव के सूत्र में पिरोने वाला सांस्कृतिक उत्सव बन चुका है। इस दौरान घाट परिसर में सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए भगवान सूर्य की उपासना में लीन दिखीं। वातावरण “जय छठी मईया” के जयकारों से गूंज उठा। अंत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने सभी छठ व्रतियों, श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को छठ पर्व की मंगलकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आशा और खुशहाली लेकर आए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू के साथ रूद्रेश्वर महादेव घाट में जनपद सदस्य श्रीमती अनीता यादव, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, भाजपा नेत्री रितिका यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

Post Top Ad