ग्राम पंचायत कौन्दकेरा में धूमधाम से मनाया गया दिवाली पर्व - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 21 October 2025

ग्राम पंचायत कौन्दकेरा में धूमधाम से मनाया गया दिवाली पर्व

 ग्राम पंचायत कौन्दकेरा के पंचायत भवन में लक्ष्मी पूजा विधि विधान से  मनाई गई दीपावली: सरपंच राधिका मनोज यादव एवं पांच  गांव के प्रमुख सियान लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर।      
 स्वदेशी दीयों का उपयोग किया ग्राम पंचायत कैन्दकेरा में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में लक्ष्मी, गणेश और कुबेर भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों को रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से सजाया गया।इस बार दीपावली की खास बात यह रही कि लोगों ने स्वदेशी हस्तनिर्मित मिट्टी के दीयों का प्रयोग किया। इससे प्लास्टिक से संबंधित सजावटी वस्तुओं के उपयोग से बचा गया और स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा मिला।बच्चों ने पटाखे और फुलझड़ियां जलाकर अपनी खुशियां व्यक्त कीं।

पूरे गांव को रोशनी से जगमगाया गया, जिससे उत्सव का माहौल बन गया।लोगों में यह मान्यता है कि भगवान श्री राम चौदह वर्ष के वनवास के बाद इसी दिन अयोध्या लौटे थे। इसी कारण दीपावली का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

Post Top Ad