जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में विधायक रोहित ने किया शिक्षकों का सम्मान - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 5 September 2024

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में विधायक रोहित ने किया शिक्षकों का सम्मान

 जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में विधायक रोहित ने किया शिक्षकों का सम्मान 



राजिम : कलेक्टर दीपक अग्रवाल आइएएस के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के सौजन्य से जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत एवं डीएमसी खेल सिंह नायक के  मार्गदर्शन में  जिला स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह सेजेस राजिम की मेजबानी में सम्पन्न हुआ।  राजिम विधायक रोहित साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने करकमलों से गरियाबंद जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद आनंद कुमार सारस्वत ने किया।फिंगेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदू, कमल सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष, राजू साहू भाजपा युवा मोर्चा, खेल सिंह नायक जिला मिशन समन्वयक, रामेंद्र जोशी बीईओ गरियाबंद  विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभायमान रहे। विधायक रोहित साहू ने अपने उद्बोधन में अपने बचपन में पढ़ाये हुए शिक्षकों को याद करते हुए कहा कि शिक्षक ही वह व्यक्ति है जो बच्चे के व्यक्तित्व का निर्माण करता है और उनका जीवन संवारता है। शिक्षक खुद जलता है और दूसरों को रोशनी देता है। जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है वे सम्मान के पूरे हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिवर्ष जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित कर किया जाएगा। जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन नगर पंचायत के सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ जिसकी मेजबानी शासकीय राम विशाल पांडे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम के द्वारा प्राचार्य संजय एक्का के मार्गदर्शन में किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में टीकेराम स्वर्ण, पूरीत लाल, जितेंद्र सोनकर, दुष्यंत वर्मा, असीम हरित, पुष्पा शुक्ला, ऋषि कुमार, निर्भय सिंह,  मानिक राम, गोविंद राम, नंदकुमार दीवान, आनंद साहू, सतीश तिवारी, गीता शरणागत गिरीश शर्मा आदि थे। कार्यक्रम की व्यवस्था में संतोष सूर्यवंशी, मधु गुप्ता, समीक्षा गायकवाड, शिखा महाडिक, अंजू मार्कण्डेय, नारायण लाल साहू, जमील अहमद, जितेन्द्र साहू, प्रेमलता ठाकुर, गोपाल देवांगन, कमल सोनकर, संजय श्रीवास्तव, एम एल सेन, कैलाश साहू, राकेश साहू‌,  आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज के इस कार्यक्रम में हरिश देवांगन, विनोद सिंह, नरेश साहू, सुखेन साहू, भागचंद चतुर्वेदी, यशवंत साहू, धर्मेंद्र ठाकुर, वर्षा नेताम, सुनीता यादव आदि सहित लगभग डेढ़ सौ शिक्षक उपस्थित थे। विधायक रोहित साहू ने सभी उपस्थित शिक्षकों का उनके पास जाकर गुलाल टीका लगा कर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

Post Top Ad