*शक्ति केंद्र अमलीडीह,करेली छोटी, मोहंदी भाजपा सदस्यता अभियान: मे पहुंचे विकास मरकाम*
मगर लोड भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे भारत देश में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान पूरे जोश के साथ सभी बुथ स्तर पर ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम एक दिवसीय प्रवास में शक्ति केंद्र अमलीडीह, करेली छोटी, मोहंदी, पंहदा में ग्रामीण के बीच पहुंच कर भाजपा की सदस्यता दिलाई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर हम सब इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर भाग ले और मोदी जी के हाथ को मजबूत करें। भाजपा सदस्यता प्रभारी भवानी यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, सहप्रभारी हिरामन ध्रुव, सरपंच रोहित यादव, शक्ति केंद्र प्रभारी खिलेश साहू,डामेश्वर सिन्हा,लोमश सिन्हा, डॉ परमेश्वर साहू, योगेश साहू, युवराज साहू,मुकेश कश्यप,नोकेश्वर ध्रुव,संतराम कश्यप,महेश सिन्हा,आशीष पांडे,धनेश साहू,सुकलाल प्रजापति, सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे।