*सेजेस राजिम के एसएमडीसी सदस्यों ने बच्चों को दिया स्वच्छता संदेश*
राजिम : शासन के दिशानिर्देश अनुसार कलेक्टर दीपक अग्रवाल आइएएस एवं जिला शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार सारस्वत के निर्देश पर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय शासकीय राम बिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति सेजेस राजिम के अध्यक्ष सुजाता शर्मा, तथा सदस्य गण खुशी साहू विधायक प्रतिनिधि, सोमनाथ पटेल सांसद प्रतिनिधि, संजीव साहू, चंदन बंजारे, प्रतिभा शर्मा, सलमा कौसर आदि विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया। अध्यक्ष सुजाता शर्मा सहित सभी सदस्यों ने बारी बारी से बच्चों के सामने सही विधि से हाथ धोने का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय आइटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा ने अपने उद्बोधन में तन के साथ मन की स्वच्छता को भी महत्व देने कहा। प्राचार्य एक्का ने स्वच्छता के महत्व पर सविस्तार व्याख्यान में शरीर के साथ साथ अपने आस पास, विद्यालय परिसर और कक्षाओं को भी स्वच्छ रखने का संदेश दिया। बच्चों ने भी क्रम से आ कर हाथ धोने की सही विधि से हाथ धोने का अभ्यास किया।
हाथ धुलाई के इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षक गणों में विशेषत: संतोष सूर्यवंशी, समीक्षा गायकवाड, विक्रम सिंह ठाकुर, सागर शर्मा, अंगेश गंगेले, कैलाश साहू, साक्षी जपे, साक्षी चंद्राकर, नारायण साहू, पिंकी तारक, नेहा सिंह जितेन्द्र साहू, जमील अहमद, उपासना भगत एवं विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

