जिला संवाददाता -थनेश्वर बंजारे
स्थान-गरियाबंद
-बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव नें गरियाबंद मे पत्रकारों से मुलाक़ात क़ी
छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा मे हुए नवजात शिशु क़ी मृत्यु के मामले पर कही बात
-: बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव 1सितंबर 2024 को गरियाबंद रेस्ट हॉउस पहुँचे, पत्रकारों से मुलाकात कर हाल चाल जाना, पत्रकार मुलाक़ात कार्यक्रम मे दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे.
छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा मे हुए नवजात शिशु के मामले मे विधायक जनक ध्रुव नें कहाँ क़ी आये दिन आदिवासी समाज के लोगो पर अत्याचार होता रहा है. छुरा ब्लॉक का ऐ दूसरा मामला है.
जाँच मे कुछ समय लगता है. देरी तो हो रही है, पर पीड़िता को न्याय जरुर मिलेगा. अगर जाँच मे लीपा पोती होती है. मामले को दबाने का प्रयास किया जायेगा तो हम सड़क से सदन तक क़ी लड़ाई लडेंगे, इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाक़ात कर लिखित शिकायत क़ी है. स्वास्थ्य मंत्री नें कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
