कलेक्टर ने बंगोली के पटवारी और ग्राम पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण
अभियान चलाकर स्कूली बच्चों की जाति प्रमाण पत्र बनाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने पटवारी बस्ता, जन्म-मृत्यु पंजीयन की जानकारी ली
ग्राम सचिव शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को दिलायें
ग्राम पंचायत बंगोली के पंचायत कार्यालय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सचिव को ग्राम वासियों को शासकीय योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामवासियों को दी जा रही सामाजिक सुरक्षा/ पेंशन, राशन कार्ड वितरण एवं राशन वितरण जैसी सुविधाओं की जानकारी भी पंचायत सचिव से ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव कार्यालय के समस्त पंजियों की जाँच की। उन्होंने ज़िला पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन करने के निर्देश दिये जिसमें कार्यालय प्रबंधन, दस्तावेज संधारण, पंजी संधारण सहित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ज़रूरी प्रशिक्षण शामिल हों। निरीक्षण के दौरान ज़िला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) श्री प्रकाश टण्डन उपस्थित रहे।
.jpeg)
