खाद बीज के लिए किसानों को भटकना ना पड़े, समय पर पर्याप्त भंडारण हो: कलेक्टर डॉ सिंह कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कृषि साख सहकारी समिति का किया निरीक्षण कलेक्टर ने किसानों से की चर्चा, खाद-बीज के उपलब्धता की ली जानकारी खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 13 June 2024

खाद बीज के लिए किसानों को भटकना ना पड़े, समय पर पर्याप्त भंडारण हो: कलेक्टर डॉ सिंह कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कृषि साख सहकारी समिति का किया निरीक्षण कलेक्टर ने किसानों से की चर्चा, खाद-बीज के उपलब्धता की ली जानकारी खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 खाद बीज के लिए किसानों को भटकना ना पड़े, समय पर पर्याप्त भंडारण हो: कलेक्टर डॉ सिंह

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कृषि साख सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने किसानों से की चर्चा, खाद-बीज के उपलब्धता की ली जानकारी

खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश






रायपुर 13 जून 2024। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज तिल्दा विकासखंड के सारागांव और ग्राम अड़सेना के कृषि साख सहकारी समिति का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा की और खाद-बीज की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

          कलेक्टर ने खाद बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने को भी कहा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों को आसान कर अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिलाने के भी निर्देश समिति के कर्मचारियों को दिये। डॉ सिंह ने हर दिन समिति खुलना सुनिश्चित करने के साथ साथ किसानों का पंजीयन और खाद बीज के लिए पर्ची देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कृषि विभाग के मैदानी अमला और अधिकारी को निरंतर अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करने के साथ किसानों संे संपर्क रखने के निर्देश दिए।
 
          कलेक्टर ने कहा कि खाद-बीज के भंडारण व उठाव पर निगरानी रखें। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, कृषि उप संचालक श्री राजेंद्र कुमार कश्यप भी उपस्थित थे।

Post Top Ad