छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने परिवार के संग गृह ग्राम बगिया में डाला वोट..कहा सभी 11 सीटें हम जीतेंगे - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 7 May 2024

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने परिवार के संग गृह ग्राम बगिया में डाला वोट..कहा सभी 11 सीटें हम जीतेंगे

 




रायपुर/जशपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया।

वहीं मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।

गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों सहित देश के 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आज प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

Post Top Ad