गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर होगा आज दीप महायज्ञ एवं गंगा महाआरती नेहरू घाट नवापारा में* - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 15 May 2024

गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर होगा आज दीप महायज्ञ एवं गंगा महाआरती नेहरू घाट नवापारा में*

 *गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर होगा आज दीप महायज्ञ एवं गंगा महाआरती नेहरू घाट नवापारा में*




*अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ नवापारा राजिम के परिजनों एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा नेहरू घाट के पास सुबह 6 बजे से 8 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।जल ही जीवन हैं और वृक्ष जीवनसाथी हैं। भारतीय संस्कृति में जल स्रोतो तालाब,नदी नलकूप,सागर आदि और वृक्षो का स्थान अति महत्वपूर्ण हैं। जल स्रोतों की स्वच्छता,वृक्षारोपण बहुत ही पुण्य का कार्य है।जिसे हम सभी को अभियान चलाते रहना चाहिए। जिससे वातावरण शुध्द रहता है।जिससे होने वाली बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार नवापारा राजिम के सभी परिजन एवं नगरवासियों द्वारा गंगा सप्तमी पर्व में दीप महायज्ञ एवं त्रिवेणी संगम में महानदी मैया की महाआरती शाम 5 बजे से की जाएगी l इस दीप के आयोजन से पहले गुरू वंदना 33 कोटि देवी देवताओं का अहवान कर गीत संगीत के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं गंगा सप्तमी पर्व के बारे में विस्तृत और सरल भाषा में सभी नगरवासियों को बताया गया कि हम कैसे गंगा नदी किस तरह से साफ रख सके और उसका उपयोग कैसे करें जिससे पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रख सके। इस दीप यज्ञ में नगरवासी सहित आस पास के गायत्री परिवार के सदस्यगण उपस्थित हुए ।गायत्री शक्तिपीठ नवापारा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुदर्शन वर्मा ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शाम को थाल में 5 दीपक अक्षत पुष्प अपने घरों से लेकर आईये और नेहरू घाट दीपकों से सजाकर दीप यज्ञ करने के लिए अवश्य पधारिए।इस दीप महायज्ञ के आयोजन में आज हरिशंकर सिन्हा, नेहरू साहू,आर एल साहू,त्रिलोक तारक,उमा गुप्ता,प्रकाश गुप्ता कस्तूरी साहू संगीता श्रीवास्तव अन्नपूर्णा देवांगन, साधना सौरज, बंसती साहू, मधु सोनकर, सोहागा सिन्हा,त्रिवेणी साहू सी एम ओ प्रदीप मिश्रा,दिनेश यादव, दिनेश साहू संपत साहू,ब्रम्हदत शर्मा मंगल सेन,राजू सेन,डां. खिलावन सिन्हा,यशवंत साहू, हीराराम हिरवानी,पवन यदु,बलराम यादव अतिक खान ओमप्रकाश सिन्हा,भामाशाह सद्भाव समिति के अध्यक्ष मोहन लाल मानिकपन

,उपाध्यक्ष रोमन साहू, डॉ रमेश कुमार सोनसायटी धनमती साहू किरण सोनी, उमा कंसारी रामबाई सोनकर शांति देवांगन बहुर राम साहू युवा साथी हीना साहू,गरिमा साहू चैतन्य तारक,प्रेम साहू 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मीडिया प्रभारी एवं गायत्री शक्तिपीठ नवापारा राजिम से वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन गुप्ता,संतोष साहू संरक्षक युवा प्रकोष्ठ पूरन लाल साहू सह समन्वयक एवं नगर के नारी शक्तियों और वरिष्ठ नागरिक सब के सहयोग और समर्पण भाव से समयदान कर इस भव्य दीप यज्ञ को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए*

Post Top Ad