.
इस्पात नगरी भिलाई में छ.ग. जन चिकित्सा कल्याण समिति का प्रदेश स्तरीय मिटिंग का आयोजन सन मैरिज पैलेश कैलाश नगर भिलाई में 26 मई दिन रविवार को आयोजित किया गया
जिसमें पुराने पदाधिकारियों का 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी 3 वर्षो के लिए नये पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया।
डॉ रमेश कुमार सोनसायटी तीसरी बार छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए
कार्यक्रम के शुभारंभ में
पूर्व महासचिव डॉ. भुनेश्वर साहू द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं अपने कार्यकाल का अनुभव उपस्थित चिकित्सकों के समक्ष रखा गया तत्पश्चात् वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.एल. साहू ने संगठन एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और आगे मजबूती प्रदान करने हेतु उपस्थित चिकित्सकों को प्रेरित किए उपाध्यक्ष डॉ. वी. एस. राजपूत ने भी संगठन एवं पिछले कार्यकाल की समीक्षा करते हुए डॉक्टरो को संबोधित किए एवं डॉ. डी. आर. सिन्हा धमतरी द्वारा एसोसिएशन की पिछले कार्यकाल एवं पदाधिकारियों कार्य प्रणाली पर संतुष्टि जाहिर करते हुए इलेक्ट्रो होम्योपैथी के क्षेत्र में और अधिक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
तत्पश्चात् कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में एसोसिएशन द्वारा त्रैवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु डॉ. बी. एल. साहू जी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करते उपस्थित चिकित्सकों से सुझाव लिया गया जिसमें सभी पदाधिकारी सर्व सम्मति से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया गया नवनिर्वाचित पदाधिकारी के रूप में अध्यक्ष डॉ. निलेश थावरे (अध्यक्ष डॉ० वी० एस० राजपूत (उपाध्यक्ष), डॉ० डी० आर० सिन्हा (महासचिव), डॉ. भुनेश्वर साहू (कोषाध्यक्ष), डॉ. विजय चंद्राकर (सहसचिव) डॉ. अवधेश शर्मा (उपसचिव), डॉ. हरिश कुराहे (संगठन सचिव), सचिव), डॉ. कौशल देशमुख (प्रचार सचिव), डॉ. वाय. के. शरवानी (प्रवक्ता), डॉ. रमेश सोनसायटी (मिडीया प्रभारी), डॉ. बी. एल. साहू (संरक्षक) नियुक्त किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को डॉ. निलेश थावरे द्वारा बधाई सम्प्रेषित कर एसोसिएशन को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया एवं बधाई सम्प्रेरित करते हुए महासचिव डॉ. डी. आर. सिन्हा धमतरी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया
उपरोक्त कार्यक्रम में निम्न चिकित्सक उपस्थित थे डॉ. हितेन्द्र श्रीवास, कोरबा, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, डॉ. कैलास चन्द्राकर, डॉ. कमलजीत साहू, डॉ. एक. पी. जायसवाल, बलौदाबाजार, डॉ० हरिश कुराहे, डॉ. ए.के शर्मा, डॉ. आर. के निषाद, डॉ. मोहन साहू, डॉ. राधेश्याम साहू, डॉ. धर्मेन्द्र गुप्ता, डॉ. एन. एन. साह, डॉ. मधु साहू, डॉ. के.के. देशमुख, डॉ. संतोष बनपेला, डॉ. अखिलेश नारायण, डॉ. भगत राम सिन्हा, डॉ. एम. के. साहू, डॉ. सुंदर वर्मा. आदि उपस्थित थे।


