लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना 4 जून को मतगणना प्रेक्षक और लायजनिंग अधिकारी नियुक्त - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 24 May 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना 4 जून को मतगणना प्रेक्षक और लायजनिंग अधिकारी नियुक्त

 लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना 4 जून को

मतगणना प्रेक्षक और लायजनिंग अधिकारी नियुक्त

धमतरी 24 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 4 जून को मतों की गणना होगी। इसके मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा क्षेत्र कांकेर के विधानसभा सिहावा के लिए श्री एम.सी.पांड्या और लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के तहत विधानसभा कुरूद एवं धमतरी के लिए श्री एजाज़ अनवर को मतगणना प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने मतगणना प्रेक्षकों के सहयोग के लिए लायजनिंग अधिकारियों की नियुक्त की है। श्री एम.सी.पांड्या के लायजनिंग अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकरण शर्मा और श्री एजाज़ अनवर के लायजनिंग अधिकारी कार्यपालन अभियंता छ.ग.गृह निर्माण मंडल श्री एम.के.नरेटी होंगे।

Post Top Ad