जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के श्रमिकों को मिल रहा काम मनरेगा के 2 हजार 637 कार्यो में 93 हजार 973 श्रमिक कर रहे है काम - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 30 May 2024

जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के श्रमिकों को मिल रहा काम मनरेगा के 2 हजार 637 कार्यो में 93 हजार 973 श्रमिक कर रहे है काम

 जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा के श्रमिकों को मिल रहा काम

मनरेगा के 2 हजार 637 कार्यो में 93 हजार 973 श्रमिक कर रहे है काम






गरियाबंद 30 मई 2024/ जिले में 333 ग्राम पंचायतों में श्रमिकों को मनरेगा के माध्यम से काम मिल रहा हैं। मनरेगा योजना से जुडे श्रमिक प्रतिदिन तालाब गहरीकरण, नया तालाब निर्माण, डबरी निर्माण, मिट्टी सड़क, नहर सफाई के कार्य प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं अन्य मजदूर मूलक कार्यों में मेहनत करते हुए रोजगार प्राप्त करते हुए परिसंपत्तियों का निर्माण कर रहे हैं। 30 मई को मनरेगा के 2 हजार 637 कार्यों में 93 हजार 973 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया। इसके अलावा मनरेगा में कार्य करने के लिए श्रमिक और आ रहे है।
      कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में जिले में मनरेगा का कार्य सुचारु रुप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के मांग आधारित मनरेगा के माध्यम से लोगो को रोजगार मिले। इसलिए जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कार्यां को शुरू करते हुए अधिक से अधिक जॉबकार्डधारी परिवार को रोजगार मुहैया कराया जाए, ताकि गांव से पलायन की स्थिति निर्मित न हो। साथ ही कार्य स्थल पर श्रमिकों को महात्मा गांधी नरेगा के प्रावधान अनुसार चिकित्सा सहायता, पीने का पानी, छाया एवं पांच वर्ष के कम आयु के बच्चों के देखभाल हेतु महिला श्रमिकों में से किसी एक को नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी को नियमित रुप से मनरेगा के कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
333 ग्राम पंचायतों में चल रहा काम- जिले की 336 ग्राम पंचायतों में से 333 ग्राम पंचायतों में 2 हजार 637 मनरेगा के कार्य चल रहे हैं। जिनमें 93 हजार 973 मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जिसमें जनपद पंचायत छुरा के 74 ग्राम पंचायतों में 539 कार्यों में 20 हजार 461 श्रमिकों को काम मिल रहा है। इसी तरह जनपद पंचायत देवभोग के 54 ग्राम पंचायतों में 441 कार्यों में 15 हजार 860 श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के 69 ग्राम पंचायतों में 401 कार्यों में 18 हजार 756 श्रमिक काम करते हुए रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह जनपद पंचायत गरियाबंद के 62 ग्राम पंचायतो मे 437 कार्यां में 19 हजार 51 श्रमिकों को कार्य दिया जा रहा है। जनपद पंचायत मैनपुर के 74 ग्राम पंचायतों में 819 कार्यों में 19 हजार 845 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post Top Ad