आदिवासी बालक क्रीडा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित बैटरी टेस्ट 18 से 20 जून को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गरियाबंद में - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 30 May 2024

आदिवासी बालक क्रीडा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित बैटरी टेस्ट 18 से 20 जून को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गरियाबंद में

 आदिवासी बालक क्रीडा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

बैटरी टेस्ट 18 से 20 जून को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गरियाबंद में




गरियाबंद 30 मई 2024/ आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में प्रवेश के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी छात्रों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत खिलाड़ी छात्र इस क्रीडा परिसर में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम आयु 14 वर्ष तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए अधिकतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। छात्र के आयु की गणना 01 जून 2024 की स्थिति में की जायेगी। शिक्षण सत्र 18 जुलाई 2024 से प्रारंभ होगी। चयन हेतु छात्र को 10-10 अंक का दस बैटरी टेस्ट देना होगा, कुल 100 अंक के टेस्ट में प्रत्येक छात्र को प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। छात्रों का चयन सूची मेरिट के आधार पर जारी होगी। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खेल में प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। बैटरी टेस्ट 18 से 20 जून तक प्रातः 08ः00 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गरियाबंद के प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र बैटरी टेस्ट 18 जून 2024 तक आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
गौरतलब है कि आदिवासी बालक क्रीडा परिसर गरियाबंद में शासन द्वारा संचालित 04 विधा स्वीकृत है, जिसमें व्हालीबाल, बास्केटबॉल, हॉकी एवं एथलेटिक्स शामिल है। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी अच्छे खिलाड़ियों को शामिल कराया जाता है। प्रत्येक विधा के लिए अनुभवी व्यायाम अनुदेशक की नियुक्ति शासन द्वारा की गई है। क्रीडा परिसर में छात्रों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा खेल गणवेश, ट्रेकसूट, जूता-मोजा आदि वर्ष में एक बार निःशुल्क दिया जाता है। साथ ही अलग-अलग विधा के खेल सामग्री, खेल उपकरण एवं साहित्य तथा समाचार पत्र उपलब्ध कराया जाता है।

Post Top Ad