"प्राथमिक शाला भेंडरी में पानी के संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन"
"पन्ना लाल ध्रुव ने अपने पुत्र के विवाह के खुशी में दिया न्योता भोज"
"पानी हमारे जीवन के लिए सबसे अनमोल धरोहर-भागचंद चतुर्वेदी"
राजिम छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग शाला सुरक्षा कार्यक्रम अप्रैल माह के तृतीय शनिवार को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक शनिवार को यूनिसेफ के सहायता विद्याथियों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी मे आज अप्रैल माह के तृतीय शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संस्था के शिक्षक लालजी सिन्हा द्वारा यूनिसेफ के मदद से सुरक्षित शनिवार के लिए बनाये जलवायु परिवर्तन के न्यूनीकरण के लिए पानी का संरक्षण करने से सम्बंधित वीडियो जिसमे पात्र रमेश और उसके बड़े पापा के द्वारा वार्तालाप कर जल संचयन करने के तरीकों से सम्बंधित वीडियो को दिखाया गया। तत्पश्चात संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा महान संत कबीर के दोहे" पानी केरा बूद बुदा अस मानुस के जात "के साथ पानी का हमारे जीवन मे बहुत ही महत्व है पानी हमारे जीवन के लिए अनमोल धरोहर है इसके संचयन के लिए हम सबको मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाना पड़ेगा नही तो एक एक बूंद पानी के लिए संघर्ष कर पड़ सकता है।आप सभी जानते हो गर्मी के दिनों में पानी की बहुत किल्लत हो जाती है,तालाब,कुँए, नदी सब सुख जाती है।खासकर शहरों में पानी की अधिक किल्लत हो जाती है नल से पानी कम आते है, लोग टैंकर से पानी भरने लंबे कतारों में रहकर पानी भर पाते है कभी कभी तो विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाता है। हम सबको मिलकर पानी को कैसे बचाये इस पर काम करना चाहिए जैसे ब्रश करते समय नल को खुला नही छोड़ना चाहिए, पौधों में पानी पाइप के बजाय बाल्टी मग का इस्तेमाल करना चाहिए।खाना बनाने वक्त जिस पानी का उपयोग सब्जी या दाल धोनें में किया जाता है उसे पेड़ पौधों में डाल देना चाहिए ,हमारे घर या स्कूल में टपकते नल की तुरंत मरम्मत कर देनी चाहिए।वर्षा जल के संचयन के लिए सभी घरों,सरकारी भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उपयोग कर पानी को बचाने जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि जल का जमीनी स्रोत में बढ़ोत्तरी हो सके। कार्यक्रम को वरिष्ठ शिक्षक टीकूराम ध्रुव ने सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को जागरूक करने प्रत्येक शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहा है उनके मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को धन्यवाद व्यक्त कर बच्चों को अच्छा से मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया गया और ग्रीष्म अवकाश में घर पर रहकर आगे कक्षा की पढ़ाई करते रहे साथ ही अधिक गर्मी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए घर पर ही रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक रेखराम निषाद द्वारा अधिक गर्मी से होने वाले रोगों के लक्षण लू , आदि के सम्बंध में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया ।ततपश्चात प्रधानमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत
ग्राम भेंडरी निवासी पन्ना लाल ध्रुव द्वारा शिक्षकों के पहल पर अपने सुपुत्र चि बुद्धदेव ध्रुव के शुभविवाह के उपलक्ष्य में बच्चों को अतिरिक्त पोषण के रुप में न्यौता भोजन दिया गया ।ध्रुव परिवार द्वारा बच्चों को अतिरिक्त पोषण के रूप में खीर,पुड़ी,करी लड्डू,परोसा गया आज मध्यान्ह भोजन में चावल दाल, कददू की सब्जी ,अचार संचालन कर्ता समुह द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी,शिक्षक लालजी सिन्हा,रेखराम निषाद,टीकूराम ध्रुव,प्रदीप कुमार साहू ,सरपंच मोहनलाल साहू बाल केबिनेट के सदस्य, रणवीर, साहू,चंचल, हर्षिता,लक्ष्मी साहू,लुप्ताजंली गोस्वामी,दिव्या साहू, युस्मिति, ध्रुव, युवराज साहू,रसोईया भगवती साहू,गोदावरी साहू,पंचों बाई साहू सहित आज उपस्थित 54 बच्चे उपस्थित रहे।

