अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने राजिम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ कराने विधायक रोहित साहू को सौंपा ज्ञापन" - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 15 March 2024

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने राजिम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ कराने विधायक रोहित साहू को सौंपा ज्ञापन"

 "अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने राजिम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ कराने विधायक रोहित साहू को सौंपा ज्ञापन"

 


आज 14 मार्च को स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा गरियाबंद के  तत्वावधान में रामोत्सव राजिम कुंभ कल्प 2024 में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभागीय दायित्व निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनन्दन समारोह का आयोजन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजिम के सभागार में  राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू को अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के ब्लाक संयोजक यशवंत साहू,शिक्षक संघ के सम्भागीय अध्यक्ष राजिम नारायण मिश्रा के नेतृत्व मे शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा बजट 2024-2025 में गरियाबंद जिला के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान किया गया है जिसे जिसे गरियाबंद जिला के ताज,भगवान राजीव लोचन की प्राचीन नगरीय राजिम में प्रारंभ करवाने ज्ञापन सौंपा गया। और बताया गया कि संस्थान बताया कि राजिम में प्रारंभ करने के लिए राजिम में पर्याप्त स्थान है।   शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए शिक्षकों  एवं नए शिक्षकों के भर्ती के लिए अनिवार्य योग्यता डी एड के पढ़ाई हेतु बच्चों को सहजता के साथ उपलब्ध हो। राजिम विधायक   रोहित साहू द्वारा प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया गया कि हर सम्भव प्रयास कर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ राजिम करवाने आश्वत किया गया।प्रतिनिधि में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक यशवंत साहू,शिक्षक संघ के सम्भागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा,मोहित मिश्रा, आत्मा राम साहू,शोभा राम साहू,सयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता सुभाष शर्मा, किशोर निर्मलकर, धर्मेद्र सिंह ठाकुर,अजाक्स के जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी, सयुक्त शिक्षक सघ जिला सचिव नरेश साहू,जिला अध्यक्ष संजय महाड़िक,दिनेश्वर साहू, डोमन सोनकर, नरेन्द्र देवांगन, मयाराम जांगड़े,दुलेश्वर सिन्हा,खोमन सिन्हा, नुमेश कंवर, दिनेश्वरी साहू,सुनीता चतुर्वेदी, भगवंतीन मंडल,सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post Top Ad