कुंभ मेला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का हो रहा है व्यापक प्रचार
राजिम। कुंभ कल्प मेला में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एव प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशा के पालन में जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद रमेशकुमार निषाद,जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा गरियाबंद खेलसिंह नायक के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के स्टाल प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर चन्द्रशेखर मिश्रा एव सहायक प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर रामेंद्र कुमार जोशी के निर्देशन में 24 फरवरी से 8मार्च तक शिक्षा विभाग का स्टाल लगाया गया है जिसमे फिंगेश्वर, छुरा,मैनपुर, गरियाबंद, देवभोग के शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 उद्देश्यों को रेखांकित कर जानकारी दिया जा रहा है, एफ एल एन प्रारम्भिक भाषायी कौशल एवं गणित के विकास,जादुई पिटारा,छोटे छोटे ज्ञान वर्धक पुस्तकें, खिलौने,निर्माण, एल ई डी टी वी के द्वारा कार्यक्रम दिखाकर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।साथ ही शिक्षकों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ ,द्वारा काक भगोड़ा बनाया गया है जो लोगो को अपने ओर सहसा खीच लेते हैं।विभिन्न मॉडल,सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शनी लगाया गया है स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न योजनाओं को बेनर पोस्टर ,प्रधानमंत्री सुपोषण मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम,स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल, निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक स्वच्छ,पेयजल,छात्रवृत्ति,साइकिल वितरण योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा है।प्रति दिवस विभाग के अधिकारियों द्वारा स्टाल का निरीक्षण किया जा रहा है इसी कड़ी में विकासखंड स्रोत समन्वयक गरियाबंद,फिंगेश्वर तेजेश कुमार शर्मा,टिकेन्द्र कुमार यदु एवं शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा पहुंचे।स्टाल में लगे बहुत ही रोचक एव आकर्षक सहायक शिक्षण सामग्री एवं मॉडलो को देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया गया।राज्य शैक्षणिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर से आदेश जारी कर राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी,शिक्षक राजेन्द्र पाल,नुमेश कुमार कंवर,प्रधान पाठक दिनेश्वरी साहू,श्यामा साहू,विजेता देवानी को जवाब दारी दिया गया है इनके द्वारा बारी बारी से स्टाल में उपस्थित होकर जानकारी दिया जाता है। प्रति दिवस शिक्षा विभाग के स्टाल को संचालित करने में आलोक शर्मा ,सुभाष शर्मा,सतीश कुमार मालवीय, ओंकार शर्मा, डोशन साहू द्वारा योगदान दिया जा रहा है।

